फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lanka Ground Vegetable Shops

लंका मैदान में लगी सब्जी की दुकानें

Sat, 25 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Lanka Ground Vegetable Shops
गाजीपुर। शनिवार से लंका मैदान में सब्जी मंडी लगनी शुरू हो गई। पहले दिन ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रही। लंका में सब्जी मंडी लगने से एमएएच इंटर कालेज, चीतनाथ और गोराबाजार में लगने वाली मंडी में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान शहर में नगर के एमएचएच इंटर कालेज के पास नई सब्जी मंडी, चीतनाथ और गोराबाजार में लगने वाली मंडी में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने लंका मैदान में सब्जी मंडी लगवाने का निर्णय लिया। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने लंका मैदान का निर्णय लेते हुए यह फरमान जारी किया कि शनिवार को लंका मैदान में ही सब्जी लगेगी। इस फैसले के बाद शनिवार की सुबह मंडी लगी। सुबह छह से लेकर दस बजे तक मंडी चली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे। लोक सामाजिक दूरी बनाते हुए ही सामानों की खरीददारी करे, इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। जो लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नजर नहीं आए, उन्हें फटकार लगाते हुए पुलिस ने पालन कराया। लंका मैदान में पर्याप्त जगह होने से सोशल डिस्टेसिंग का पालन होता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed