फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Land was handed over to the lease holders

दबंगों को खदेड़ पट्टाधारक को दिलाई जमीन

Thu, 11 Feb 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Land was handed over to the lease holders
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के खूंटही गांव में पट्टे की जमीन पर दबंगों ने बुधवार की रात एक संत की प्रतिमा रखकर कब्जा करने की कोशिश की। भूमि के मालिक की सूचना पर बृहस्पतिवार को पहुंची पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने अवैध कब्जा हटाने का प्रयास किया तो दंबगों ने मना कर दिया। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने दबंगों को खदेड़ने के साथ प्रतिमा को कब्जे में ले लिया और पट्टाधारक को भूमि पर कब्जा दिलाया। पुलिस ने कब्जा करने वाले 21 लोगों को गिरफ्तार किया। खूंटहीं गांव निवासी रामजन्म राम ने पुलिस को बताया कि आवंटित पट्टे की जमीन पर रात में गांव के ही कुछ दबंगों ने एक संत की प्रतिमा रखकर कब्जा कर लिया है। जानकारी होते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और कब्जा करने वाले लोगों को समझा कर कब्जा हटाने को कहा। लेकिन वह नहीं माने। इस पर टीम ने सूचना एसडीएम सूरज कुमार यादव को दी। एसडीएम और सीओ भुड़कुड़ा महमूद अली के नेतृत्व में नंदगंज और सादात थाने की फोर्स मौके पर पहंची और कब्जा करने वालों को खदेड़ने के साथ प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। साथ ही 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा ने बताया पट्टे की भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने से लोगों को मना किया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने भूमि पर प्रतिमा स्थापित की। प्रतिमा हटाने के साथ ही 21 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed