{"_id":"5f07406c8ebc3e639c3c2045","slug":"l-equipo-puso-fuerza-en-el-rastreo-de-contactos-ghazipur-news-vns534869246","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांटेक्ट ट्रैसिंग को लेकर टीम ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांटेक्ट ट्रैसिंग को लेकर टीम ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में दो कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है। वहीं, कांटेक्ट ट्रैसिंग को लेकर गठित की गई टीम लगातार सूची तैयार करने के साथ संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गई है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
मुहम्मदाबाद में एक संक्रमित अधेड़ की बीएचयू में इलाज के दौरान हुई मौत के तीन दिन बाद आई रिपोर्ट से जहां अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संपर्क में आए सभी संदिग्धों की सूची तैयार करने के साथ उनके स्वैब की जांच के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। वहीं, शहर के नवापुर कचहरी मुहल्ला निवासी एक संक्रमित महिला की मौत के बाद जिला प्रशासन की ओर से जहां उस इलाके को पूरी तरह हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम उस एरिया में रहने वाले लोगों की सूची तैयार कर उन्हें जांच के लिए पीजी कालेज भेज रही है। इधर, जनपद में तीन दिन के अंतराल पर हुई दो कोरोना संक्रमितों की मौत से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में अब एहतियात के साथ विशेष सतर्कता तो बरती ही जा रही है। साथ ही दोनों के ट्रवेल हिस्ट्री का भी पता लगाया जा रहा है, जिससे कोरोना संक्रमण फैलाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सके। एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि कांटेक्ट ट्रैसिंग को लेकर टीम लगी हुई हैं। चिह्नित कर सभी संदिग्धों के स्वैब की जांच कराई जाएगी।