{"_id":"6afe03e3ed211cc85c00c3fc","slug":"father-dies-in-road-accident-while-returning-from-a-pilgrimage-to-vindhyachal-son-injured-ghazipur-news-c-20-1-vns1040-1621076-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खानपुर की खबर में-----मृतक बाबूलाल भारती फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
खानपुर। विंध्याचल से दर्शन कर लौटते समय बुधवार की शाम गजाधरपुर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से ठाठा गांव निवासी बाबूलाल राम (45) की मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका बेटा पंकज कुमार घायल हो गया।
बेटे पंकज कुमार के मुताबिक, पिता दो साथियों के साथ मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने गए थे। वापसी में औड़िहार पहुंचने पर पिता ने फोन कर उन्हें बुलाया। वह बाइक लेकर औड़िहार पहुंचे और पिता को बैठाकर घर के लिए निकले। शाम करीब सात बजे खानपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर के पास एक स्थान पर बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दोनों उतर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से पिता बाबूलाल की हालत बिगड़ गई।
पंकज ने बताया कि हादसे के बाद सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पिंटू यादव की निजी एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बाबूलाल घर पर रहकर खेती-किसानी करते थे। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। उनके तीन बेटे पंकज, अंगद और अमन तथा एक बेटी संगीता है। पति के सकुशल दर्शन कर लौटने का इंतजार कर रहीं पत्नी निशा देवी को जैसे ही उनकी मौत की सूचना मिली, वह बदहवास होकर रोने लगीं।
खानपुर थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन को लेकर चालक भाग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।