फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Krishi Vigyan Kendra always ready to double the income of farmers

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र हमेशा तत्पर

Fri, 16 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Krishi Vigyan Kendra always ready to double the income of farmers
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 93वें स्थापना दिवस पर कृषक गोष्ठी एवं पौध वितरण समारोह शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र किसानों की आय दोगुना करने के लिए हमेशा तत्पर है। गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र हमेशा तत्पर एवं कार्यरत है। एकीकृत फार्म प्रबंधन, अगैती सब्जी एवं फल प्रबंधन, पॉलीहाउस एवं ग्रीन हाउस में उत्पादित सब्जी के महत्व, उत्पादकता, उत्पादन, ग्रेडिंग-पैंकिंग एवं बाजार प्रबंधन के बारे में किसानों को अवगत कराकर अपने उत्पाद का अधिकतम मूल्य किसान स्वयं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक आमदनी के लिए अपने उत्पादन को कार्बनिक खेती के माध्यम से उत्पादित उत्पाद को एपीडा के माध्यम से अमेरिका, जापान, दुबई, थाईलैंड, इंग्लैंड, सउदी अरब के साथ-साथ बांग्लादेश, नेपाल, भूटान आदि देशों को मानक के अनुरूप उत्पादित कर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। इस दौरान किसानों को अमरूद, सहजन, नीबू, करौंदा, आम, जामुन, कटहल के पौधे के साथ ही कोविड महामारी से बचाव के लिए मॉस्क का भी नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डीके सिंह, डॉ. एसके सिंह, ओमकार सिंह, आशीष कुमार वाजपेयी, एमके मिश्रा, आशुतोष सिंह, डॉ. पीके सिंह, एस कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed