फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kotdar's selection postponed due to lack of quorum

कोरम में अभाव में कोटेदार का चयन स्थगित

Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kotdar's selection postponed due to lack of quorum
विकासखंड अंतर्गत खजुहा ग्राम पंचायत के कोटे की दुकान के आवंटन के लिए मंगलवार को आयोजित खुली बैठक कोरम पूरा नहीं होने के चलते स्थगित कर दिया गया। डीएम के आदेश पर मंगलवार को कोटेदार का चयन किया जाना था। इसकी सूचना ग्राम सचिव ने गांव में दी थी। इसकी मुनादी ग्राम प्रधान द्वारा गांव में कराई गई थी। एडीओ पंचायत अरुण कुमार दूबे व सचिव रामनयन चुनाव कराने के लिए मौके पर पहुंचे। यहां गांव के लगभग 50 से 100 लोग ही खुली बैठक में पहुंचे। इससे एडीओ पंचायत अरुण कुमार दूबे ने कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दिया। बताया कि ग्राम सभा के मतदाताओं की संख्या के सापेक्ष 2 तीहाई लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है। मतदाताओं की उपस्थिति कम होने पर कोरम नहीं पूरा हो सका। कोरम न पूरा होने पर कोटेदार के चयन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। बताया कि जिलाधिकारी द्वारा तिथि निर्धारित करने पर कोटेदार का चुनाव कार्य संपन्न कराया जाएगा। इस ग्राम सभा के कोटेदार का लाइसेंस निरस्त होने के कारण चुनाव कराया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान छविनाथ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed