फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kauad candidates won four seats

चार सीटों पर जीते कौएद प्रत्याशी

Mon, 02 Nov 2015 11:22 PM IST
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kauad candidates won four seats
विधानसभा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य की चार सीटों पर कौमी एकता दल के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराकर पार्टी का दबदबा कायम रखा है।  
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद विधानसभा के मुहम्मदाबाद विकास खंड के दो क्षेत्रों एवं भांवरकोल विकास खंड की दो सीटों पर कौएद प्रत्याशी विजयी हुए हैं। जिले भर में कौमी एकता दल की ओर से घोषित किए गए 42 प्रत्याशियों में से 7 प्रत्याशियों ने

जीत दर्ज की है। जबकि एक कौएद समर्थित प्रत्याशी जीता है। पिछले चुनाव में भांवरकोल विकास खंड में कौएद के दो प्रत्याशी विजयी हुए थे और मुहम्मदाबाद विकास खंड में कौएद का एक भी प्रत्याशी नहीं जीत सका था। इस बार बेहतर
विज्ञापन


प्रदर्शन करते हुए मुहम्मदाबाद विधानसभा की चार एवं कासिमाबाद में एक प्रत्याशी को जीताकर कौएद ने यह साबित कर दिया की प्रदेश एवं केन्द्र में चाहे जिसकी भी सरकार हो मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधुओं का तिलिस्म आज भी कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ सीटों पर विजय दर्ज करने वाली कौएद को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में नजरअंदाज कर पाना किसी के लिए संभव नहीं होगा। प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी का मुहम्मदाबाद एवं भांवरकोल विकास खंड में खाता भी नहीं खुल सका है। इस विधानसभा में पिछले चुनावों की तरह मुख्य संघर्ष भाजपा एवं कौएद प्रत्याशियों के बीच ही रहा।

जिला पंचायत सदस्य का चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इसमें मुहम्मदाबाद प्रथम से कौएद की रीता यादव 3327,  मुहम्मदाबाद द्वितीय से कौएद की रंजना यादव 4892, मुहम्मदाबाद तृतीय से पूर्व विधायक राजेंद्र यादव के


पुत्र कमलेश यादव एवं मुहम्मदाबाद चतुर्थ से भाजपा के रामवृक्ष पासी, भांवरकोल प्रथम से कौएद के सरोज राम, भांवरकोल द्वितीय से भाजपा के संतोष राय, भांवरकोल तृतीय से भाजपा की प्रेमशीला गोड, भांवरकोल चतुर्थ से कौएद के रामप्रताप यादव विजयी घोषित हुए हैं। विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। मुहम्मदाबाद के चारों निर्वाचन क्षेत्रों में कांटे की टक्कर रही और मात्र कुछ सौ वोटो से ही हार जीत हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed