फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Karampur won the Golden Cup by defeating Railways Varanasi

Ghazipur News: रेलवे वाराणसी को हराकर करमपुर ने गोल्डन कप जीता

Wed, 21 Dec 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Karampur won the Golden Cup by defeating Railways Varanasi
गाजीपुर गोल्ड कप मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता फाइनल नेहरु स्टेडियम गोराबाजार में एनई रेलवे वाराणसी और करमपुर के बीच खेला गया। ट्राईब्रेकर से करमपुर 04-01 से विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का स्वागत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंबुज श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी गीता श्रीवास्तव ने अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह के रूप (हॉकी) देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के दौरान दोनों टीमो में कांटे का टक्कर रहा तथा मुकाबला अपने निर्धारित समय में 02-02 पर बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

इसमें एनई रेलवे वाराणसी की तरफ से छठवें मिनट में अमित कुमार और 12 वें मिनट में संजय यादव ने गोल अपने टीम को बढ़त दिलाई तथा सेकेंड हॉफ में कमरपुर की टीम की तरफ से 29वें मिनट मे अर्पित राजभर एवं 32 वें मिनट में अंकित ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनो टीमे बराबरी पर रही। आखिरी निर्णय ट्राईवेकर से लिया गया। इसमें करमपुर 04-01 से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन आफ दी मैच करमपुर के गोलकीपर प्रभाकर सिंह रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बृजेश यादव एवं आशीष ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर मोईन, रविशंकर गुप्ता तथा मुहम्मद शफी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि गाजीपुर गोल्ड कप का आयोजन जनपद में पहली बार हुआ है। हॉकी को जनपद में बढ़ावा देने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि जनपद में मौजूद सुविधाओं का लाभ लेकर राष्ट्रीय एव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करें। यही शुभकामना है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंबुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षों से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में उत्साह बढे़गा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेंगे। इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गई है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आभार जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत में दोनो टीमो के खिलाड़ियो एवं कार्यक्रम सहायको को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नेहरू स्टेडियम के छोटे-छोटे खिलाड़ियों में हॉकी का वितरण डीएम ने किया। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed