फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kanshiram Colony: Electricity Corporation claims, only 300 people have connection

कांशीराम कॉलोनी: बिजली निगम का दावा, 300 लोगों के ही पास ही कनेक्शन

Tue, 07 Jan 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kanshiram Colony: Electricity Corporation claims, only 300 people have connection
गाजीपुर। नगर के बड़ीबाग स्थित कांशीराम कॉलोनी में 14वें दिन सोमवार को भी बिजली व पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठप रही। 600 क्वार्टर में 5 हजार लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए दंश झेल रही है। वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि इस कॉलोनी में केवल तीन सौ लोगों के ही पास कनेक्शन है और उसपर 50 लाख रुपये बकाया भी है। इस कारण उन्होंने आपूर्ति ठप की है। उधर, कांशीराम शहरी गरीब आवास उत्थान समिति बड़ीबाग के अध्यक्ष प्रेमशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि एक दिन में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि कॉलोनी में कुल 5 हैंडपंप हैं, लेकिन 10 से 15 मिनट तक चलाने के बाद ही पानी आता है। हैंडपंपों की स्थिति खराब है। पुरुष सदस्यों के न रहने पर महिलाएं हैंडपंप पर कतार लगाकर पानी भरती हैं। दूसरे व तीसरे मंजिल पर पानी ले जाने पर कई बार महिलाएं सीढि़यों से गिरकर चोटिल हो जा रही हैं।
विज्ञापन

बिजली के साथ पेयजल आपूर्ति भी बंद है। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली व पानी की आपूर्ति शुरू होनी चाहिए। शोभा देवी
भोजन पकाने, कपड़े धोने, घर की साफ-सफाई व तमाम चीजों के लिए पानी की जरूरत है। आखिर कितनी बाल्टी पानी हैंडपंप से भरी जाए। शांति
समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के माध्यम अधिकारियों से वार्ता हुई है। तय किया गया है कि पेयजल आपूर्ति के लिए मंगलवार तक का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।- प्रेम शंकर श्रीवास्तव, अध्यक्ष कांशीराम शहरी गरीब आवास उत्थान समिति बड़ीबाग
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी में हैंडपंपों की स्थिति खराब है। 10-15 मिनट चलाने के बाद पानी आता है। कुछ दिन पहले एक हैंडपंप की मरम्मत मैंने अपने खर्च पर कराई। भीमसेन विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed