{"_id":"64481ae54d05956e1003831b","slug":"jyoti-yadav-became-district-topper-in-inter-fifth-place-in-the-state-ghazipur-news-c-20-1-173003-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: इंटर में ज्योति यादव बनीं जिला टॉपर, प्रदेश में पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: इंटर में ज्योति यादव बनीं जिला टॉपर, प्रदेश में पांचवां स्थान
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। घोषित नतीजों के अनुसार इंटर के 71.04 प्रतिशत छात्रों को कामयाबी मिली। जिले के तीन परीक्षार्थियों पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर काॅलेज की ज्योति यादव ने 96.60 फीसदी अंकों के साथ पांचवां, इसी विद्यालय की श्वेता तिवारी और स्वामी आत्मानंद इंटर काॅलेज के दानिश अंसारी ने 95.80 फीसदी के साथ प्रदेश की मेरिट में नौंवा स्थान बनाया है। इंटरमडिएट की बोर्ड परीक्षा में आर सरोज इंटर काॅलेज के स्वप्निल प्रजापति ने 95.40, एसकेबीएम इंटर कालेज के विशाल पांडेय 95, सावित्री बालिका इंटर काॅलेज की पूजा गुप्ता 95, पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर काॅलेज की खुशबू चौहान 94.80, एसएमएन इंटर काॅलेज के अभय यादव 94.60, लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर काॅलेज की सिमरन मोदनवाल 94.40, पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर काॅलेज की मनीषा पाल ने 94.40, श्री आरएनएस इंटर काॅलेज की आकांक्षा बिंद 94.20, इसी विद्यालय की नितिका यादव 94.20, अष्ट शहीद इंटर काॅलेज के चेतन आनंद 94, एसडीआईसी के सौहार्द राज हिमांशु 93.60, इंटर कालेज सुभाखरपुर की अर्पिता यादव 92.2, लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर काॅलेज की प्रज्ञा वर्मा 91.60, इसी विद्यालय की अपर्णा सिंह 90, रामजीत इंटर कॉलेज की सोनाली यादव 90.4, शिव इंटर काॅलेज की शाखी यादव 90.8, मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज के अंतिम यादव 90.2, अंजलि विश्वकर्मा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
सोशल मीडिया का सद्उपयोग पढ़ाई के लिए किया
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जिले की श्रेष्ठता सूची में मेधा का डंका बजाने वाले छात्र भारतीय प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में जाने की हसरत रखते हैं। इसके लिए उनकी तरफ से पूरे मनोयोग से प्रयास किया जा रहा है। पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की छात्रा ज्योति यादव नीट परीक्षा की तैयारी के लिए वर्तमान में वाराणसी में हैं। हनुमान सिंह इंटर कालेज की खुशी जायसवाल प्रोफेसर एवं एसकेबीएम इंटर कॉलेज के विशाल पांडेय इंजीनियर बनना चाहते हैं। लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर काॅलेज की प्रज्ञा वर्मा, इसी विद्यालय की समरीन फातिमा, वैशाली सिंह, अंकिता भारतीय प्रशासनिक सेवा, अपर्णा, कृतिका राय, सिमरन मोदनवाल चिकित्सा सेवा में जाकर कुछ अलग करने की तमन्ना रखती हैं।
अपने सपनों को उड़ान भरने के लिए ये मेधावी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। बातचीत में उनका कहना था कि परीक्षा वर्ष में सोशल मीडिया से उन्होंने दूरी बनाए रखी। अध्ययन के लिए इस माध्यम का सदुपयोग किया। अधिकांश मेधावियों ने बताया कि उन्होंने पांच से छह घंटे तक स्वाध्याय किया। समय सारिणी तैयार कर अध्ययन को अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि अगर कुछ घंटे नियमित अध्ययन किया जाए तो कामयाबी जरूर कदम चूमेगी।