{"_id":"7919b0fad084d79a603aade06afc448d","slug":"justice-for-the-arrest-of-the-accused-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए न्याय यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए न्याय यात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 14 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
सिंह हास्पिटल के पास संदिग्ध हाल में मृत मिले पकड़ी गांव निवासी राजेश यादव के आरोपियों को सजा दिलाने को लेकर रविवार को युवा छात्र मोर्चा एवं लोक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जनजागरण साइकल न्याय यात्रा महादेवा मंदिर से निकाली। यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुन: महदेवा मंदिर पर समाप्त हो गई।
गांव भ्रमण के दौरान जनजागरण साइकल न्याय यात्रा में शामिल ग्रामीण और समितियों के सदस्य पुलिस-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारे लगा रहे थे। साथ ही राजेश हत्या कांड के आरोपी डा.दंपती को सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। यह यात्रा युवराजपुर, पठकनियां, गौरा, अड़रियां, बवाड़े, कल्याणपुर, जग्गीकापुरा,पकड़ी, डेढ़गांवा, सुहवल गांव होते हुए महदेवा मंदिर परिसर में सभा में बदल गई। इस मौके पर छात्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक एवं पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि राजेश यादव की निर्मम हत्या की जितनी निंदा की जाए कम है। इस घटना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मौन बना हुआ है।
पुलिस-प्रशासन जनप्रतिनिधियों के दबाव में काम कर रहा है। लोक संघर्ष समिति के जिला सचिव शम्भू यादव ने कहा कि अगर समय रहते पुलिस-प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर मृतक के पिता आनंदी सिंह यादव, मोती लाल यादव, रेवती रमन यादव, अमर नाथ, धर्मचंद्र, चंद्रिका पहलवान, संजय, गुड्डू, मंगला, सुनील, सुबेदार, भुल्लन, चंद्रहास, मदन, विवेक आदि उपस्थित थे।