फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Just five per cent were harvesting rice

महज पांच फीसदी धान की हुई कटाई

Thu, 27 Oct 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Just five per cent were harvesting rice
बिलासपुर में खेत में खड़ी धान की फसल।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दीवाली पर नए धान का चूड़ा, लाई और लावा चढ़ाने की परंपरा है। लेकिन जनपद में बाढ़ और बारिश से धान की फसल चौपट होने के बाद इस बार दिवाली पर धान की नयी फसल से चूड़ा और लाई घर नहीं आएगा। हर साल दीपावली से पहले तैयार होने वाली धान की फसल को लेकर इस बार किसान चिंतित हैं।  कुछ हिस्सों में बची फसल भी अभी तैयार नहीं है। पांच फीसदी धान की फसल कटी जरूर है, लेकिन वह भी खलिहान में रखी हुई है।
लोगों के घरों में इस बार बड़ी मुश्किल से नये धान का चूड़ा और लाई आ पाएगा। उत्पादन कम होने से किसान अभी बेचने के मूड में नहीं हैं। किसानों का कहना है कि दिवाली बाद धान जब तैयार होगा, तो बाजार भाव देेेखा जाएगा।
विज्ञापन

दीवाली पर महालक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की पूजा होती है। इस दिन  नये धान का चूड़ा, लाई और चावल भी चढ़ाने की परंपरा रही है। लोगों का मानना है कि नये धान के आने से घर में धन-धान्य से पूर्ण होता है। लेकिन इस बार ऐसा होता नहीं दिखाई दे रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जहां किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, वहीं अन्य इलाकों में मूसलाधार बारिश से धान की फसल पर असर पड़ा है। सैकड़ों एकड़ धान की फसल अब भी बारिश और बाढ़ के पानी से घिरी है। बची हुई धान की फसल पानी सूखने के बाद ही काटी जा सकती है। वर्तमान में धान की फसल 95 प्रतिशत खेत में है। जबकि पांच फीसदी कटी भी है तो वह खलिहान में है। कहीं भी नये धान का चूड़ा, लाई नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एके प्रजापति ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में धान की फसल कमजोर हुई है। जबकि अन्य क्षेत्र में धान की फसल अच्छी है। इस बार बाढ़ और बारिश से धान की फसल समय से नहीं कट पाई है। वर्तमान में धान की फसल की कटाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed