फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   jila prashaasan ne 957 bed sankramiton ke lie kiya surakshit

जिला प्रशासन ने 957 बेड संक्रमितों के लिए किया सुरक्षित

Sat, 24 Apr 2021 07:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
jila prashaasan ne 957 bed sankramiton ke lie kiya surakshit
गाजीपुर। कोरोना संक्रमितों के बढ़ रहे आंकड़ों को देखते हुए चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। एलटू अस्पताल की संख्या बढ़ाकर जहां 14 कर दी गई है, वहीं मरीजों के लिए 957 बेड सुरक्षित कर लिए गए हैं। इसके अलावा डीएम के निर्देश पर निजी अस्पताल के भवन, फर्नीचर्स, चिकित्सकीय उपकरणों के साथ स्टाफ को अगले आदेश तक अधिग्रहित कर लिया गया है, जिससे किसी भी विकट परिस्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की दूसरी लहर काफी भयावह होती जा रही है। प्रत्येक दिन 400 से 500 कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। शम्मे गौसिया मेडिकल कालेज सहेड़ी में 107, सिंह लाइफ केयर अस्पताल में 100, गुडविल अस्पताल आमघाट 25, वर्ल्डग्रीन हास्पिटल सैदपुर 100, केएसवी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज सादात 100, माता सरस्वती सेवा संस्थान महेंगवा मरदह 150, आरएस हास्पिटल देवा दुल्लहपुर 150, धनरावती हास्पिटल जखनिया 25, जिला अस्पताल सदर 50, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात 30, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद 30, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा 30, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर 30 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में 30 बेड सुरक्षित किया गया है जिससे मरीज के बीमार पड़ने पर तत्काल उपचार शुरु किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed