{"_id":"2f9dc5ac5414c7791feb9b723b5bd550","slug":"jewelry-store-break-in-and-steal-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दूकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दूकान में सेंध लगाकर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सिंचाई विभाग चौराहा स्थित एक सराफा की दूकान में रविवार की रात सेंध लगाकर चोर करीब डेढ़ लाख के सोना-चांदी के जेवरात उठा ले गए। सराफा व्यवसायी को चोरी की जानकारी सुबह हुई। उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
शहर के मारकीनगंज मुहल्ला निवासी अरविंद सेठ की सिंचाई विभाग चौराहा पर सराफा की दूकान है। रोज की तरह वह रविवार की शाम दूकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने दूकान के पीछे हाता में पहुंचकर दूकान में सेंध लगा दी। इसके बाद अंदर घुसकर दूकान में रखी चांदी की थाली, पायल तथा सोने की कील सहित डेढ़ लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। सुबह जब पड़ोस के दूकानदार ने दूकान के पीछे सेंध लगी देखी तो उसने तत्काल जानकारी अरविंद को दी। घटना की जानकारी होते ही उसके होश उड़ गए। वह तत्काल अपने दूकान पहुंचा। शटर खोलने पर देखा कि दूकान के भीतर रखे सामान इधर-उधर बिखरे थे और सारे जेवरात गायब थे। चोर तिजोरी का ताला तोड़ने में असफल रहे। उसने घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। बताया गया है कि दूकान में लगा सीसीटीवी कैमरा रात में बंद था। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र एवं गोराबाजार चौकी इंचार्ज नसीम अख्तर मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी की। लोगों ने बताया कि चौराहा पर न तो पिकेट ड्यूटी लगती है और न ही चीता मोबाइल की तरफ से गश्त ही की जाती है। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष कैलाशनाथ वर्मा ने चोरी की घटना पर रोष जताते हुए चेताया कि जल्द घटना का खुलासा नहीं हुआ तो स्वर्णकार समाज सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।
इनसेट
.... और पुलिस को चुनौती देने लगे चोर
गाजीपुर। ठंड का मौसम शुरू होने से पहले ही चोर पुलिस को चुनौती देने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे आला पुलिस अधिकारियों की नाक के नीचे चोरी-छिनैती की घटनाएं हो रही हैं। रविवार की रात सिंचाई चौराहा के पास चोरी की घटना से करीब तीन सप्ताह पहले शहर कोतवाली के ही आदर्श बाजार में हौसला बुलंद चोरों ने तीन दूकानों को खंगाल डाला था। लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त के अभाव में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में सर्दी के मौसम में कोहरे का कहर शुरू होने पर चोरी की घटनाएं बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
इनसेट
मकान में सेंध लगाकर हजारों उड़ाए
दुल्लहपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के डिहाबारी गांव में रविवार की रात चोर एक मकान में सेंध लगाकर पांच हजार रुपये नगद तथा हजारों रुपये के जेवरात उठा ले गए। सुबह पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
डिहाबारी गांव निवासी पूर्णमासी राम का परिवार रात में खाना खाकर घर के बाहर सो रहा था। देर रात चोर घर के पीछे सेंध लगाकर कमरे में घुस गए। इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये नगद एवं हजारों रुपये के जेवरात उठा ले गए। सुबह जब घर की महिलाएं कमरे में गईं तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और नगद पैसा और कीमती सामान गायब है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।