फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jewelery worth lakhs stolen by opening the shutter of a bullion shop

Ghazipur News: सराफा दुकान का शटर चाड़कर लाखों के आभूषण चोरी

Sun, 10 Nov 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen by opening the shutter of a bullion shop
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के जखनिया स्थित यूनियन बैंक के पास एक आभूषण की दुकान का शटर चाड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात आलमारी तोड़कर लाखों के सोने और चांदी के आभूषण उठा ले गए। दुकान से 100 मीटर दूर स्थित खेत में खाली डिब्बे मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित के मुताबिक साढ़े चौदह किलो चांदी और 90 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दे दी है। मद्ररा गांव निवासी यशपाल वर्मा ने बताया की भाई अजीत कुमार वर्मा उर्फ बल्लू सेठ आभूषण की दुकान जखनिया बाजार में बैंक के ठीक सामने संचालित करते हैं। देर रात चोरों ने शटर चाड़कर अंदर रखे आलमारी को तोड़कर करीब 15 लाख रुपये से ज्यादा चांदी और सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे दिन सुबह टूटा शटर देख लोगों ने व्यवसायी को सूचना दी। इधर कस्बे में चोरी की बात सुन सभी व्यापारी एकत्र हो गए। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने चोरी की सूचना एसपी सिटी ज्ञानेंद्र को दी। चोरी की सूचना मिलते ही भुड़कुड़ा सीओ बलराम और कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीकैमरे के फुटेज खंगाला, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। इस घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती यादव ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट का सैंपल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed