फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Janta Chaupal was organized in three gram panchayats

Ghazipur News: तीन ग्राम पंचायतों में जनता चौपाल हुई आयोजित

Sat, 31 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Janta Chaupal was organized in three gram panchayats
देवकली गांव के पंचायत भवन पर आयोजित जनता चौपाल। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विकास खंड के तीन ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को जनता चौपाल लगी। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी गई एवं उनके त्वरित निस्तारण आदि के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्र के देवकली गांव के पंचायत भवन पर आयोजित जनता चौपाल में राजेश कुमार ने मौजूद लोगों को सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं मिलने वाली लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दें। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर लगाए गए हेल्थ एटीएम मशीन के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराने का अपील की ग्रामीणों के द्वारा शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री सम्मान निधि आदि के बारे में अपने समस्याएं बताई गई। कृषि विभाग के खंड मिशन तकनीकी प्रबंधक उदय राज सिंह एवंश्यामसुंदर के द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों कीसमस्याओं का निस्तारण किया गया। एडीओ आईएसबी ओम प्रकाश पांडेय के द्वारा समूह से जुड़े सुविधाओं व लाभ के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत शायर और दिलदारनगर गांव में जनता चौपाल का आयोजन किया गया। मालूम हो कि शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक विकासखंड के तीन- तीन ग्राम पंचायतों में जनता चौपाल का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed