फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jailed murderer dies during treatment in Varanasi

Ghazipur News: जेल में बंद हत्यारोपी की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत

Thu, 04 Apr 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jailed murderer dies during treatment in Varanasi
गाजीपुर। हत्या के मामले में जिला जेल में बंद एक हत्यारोपी की मानसिक हालत बिगड़ने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया था, जिसकी उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। चर्चा है की ह्दयगति रुकने से मौत हुई है। हालांकि पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित पुरानी गंज वार्ड नंबर चार निवासी प्रवीण राय उर्फ पप्पू (50) हत्या के आरोप में 29 अक्तूबर को जिला जेल में बंद हुआ था। एक अप्रैल को मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उपचार के लिए मानसिक चिकित्सालय पांडेयपुर वाराणसी में जेल प्रशासन की ओर से भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौैरान बुधवार की सुबह करीब 8:45 बजे मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस बाबत पूछे जाने पर डिप्टी जेलर रवींद्र सिंह ने बताया कि जो सूचना मिली है उसके मुताबिक इलाज के दौरान मौत हुई है। आगे की कार्रवाई वाराणसी पुलिस की ओर से की कराई जा रही है। मृत बंदी हत्यारोपी था।
विज्ञापन

--------
पड़ोसी की कर दिया था हत्या, घर छोड़कर चले गए हैं परिवार के लोग
गाजीपुर। प्रवीण राय उर्फ पप्पू (50) ने अपने ही पड़ोसी और बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक पुरानी गंज निवासी रामभानु राय उर्फ गुड्डू (50) पिछले वर्ष 29 अक्तूबर को हत्या किया था, इसके बाद से आरोपी के परिवार के लोग घर बंद घर कहीं चले गए थे, क्योंकि दोनों ही पक्ष का घर आमने-सामने था और वे अनहोनी की डर से ये निर्णय ले लिए थे। वहीं, उसका भाई दिल्ली में नौकरी करता है, जो मौत की खबर सुनकर रवाना हो गए। वहीं, कुछ परिजन वाराणसी भी गए, जो शाम को लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की बात करें तो रामभानु राय उर्फ गुड्डू किसी को छोड़ने के लिए मुख्य मार्ग तक गए थे। वहां से वह घर वापस लौट रहे थे और एक माइक्रो फाइनेंस बैंक के सामने खड़े हो गए। पीछे से पड़ोसी प्रवीण राय पहुंचा और दाब (चाकू) से ताबड़तोड़ किसान के सिर, पेट, गर्दन और बाह पर वारकर हत्या कर दिया था।
------
नाले का ढक्कन हटाकर शव छिपाने का किया था प्रयास
गाजीपुर। वारदात को अंजाम देने के बाद वह नाले का ढक्कन हटाकर शव को छिपाने का प्रयास शुरू कर दिया, तभी उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी। शोर मचाने के साथ ही हत्यारोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हत्यारोपी को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, आरोपी के घर के लोग घर से फरार हो गए थे, जो आज तक घर नहीं आए, क्योंकि दोनों पड़ोसी थे।
----
मनबढ़ किस्म का है हत्यारोपी, आए दिन करता था मारपीट
गाजीपुर। ग्रामीणों और किसान के परिजनों ने बताया कि हत्यारोपी चौकीदार मनबढ़ किस्म का है। आए दिन किसी न किसी से मारपीट करता रहता है। हमेशा किसी से उलझना और मारपीट करना उसकी आदत है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया था, लेकिन उसकी आदत में सुधर नहीं हो रहा था। इससे आस-पास के लोग परेशान थे।

-------
करनी का मिला फल, भगवान के घर अंधेर है देर नहींः राम विलास राय
गाजीपुर। मृतक रामभानु राय उर्फ गुड्डू के परिवजन हत्यारोपी प्रवीण राय उर्फ पप्पू की मौत की खबर सुनकर खुश है। गुड्डू के छोटे भाई व पूर्व सभासद राम विलास राय ने कहा कि करना का फल मिल गया। ईश्वर के घर देर हैं, लेकिन अंधेर नहीं।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed