फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   It is the duty of all of us to make our country clean and green in our villages.

अपने गांव अपने देश को स्वच्छ और हरित बनाना हम सभी का कर्तव्य

Wed, 01 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
It is the duty of all of us to make our country clean and green in our villages.
नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वच्छ ग्राम हरित ग्राम पर युवाओं का प्रशिक्षण यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक आरसेटी विनोद शर्मा ने कहा कि गांव को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए हम सभी को सरकार की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। हम सभी का यह कर्तव्य है कि अपने गांव अपने देश को स्वच्छ और हरित बनाएं।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने कहा कि अपने गांव को स्वच्छ एवं हरित बनाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। युवाओं को इसमें आगे आना चाहिए। युवा मंडल अपने-अपने गांव में एक कार्ययोजना बनाकर स्थानीय स्तर पर अपने स्वयं के उपलब्ध संसाधनों एवं शासन के साथ समन्वय स्थापित कर अपने गांव को स्वच्छ एवं वृक्षारोपण कर हरा बनाएं। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गंगा ग्रामों में चल रहे प्लास्टिक मुक्त गंगा ग्राम अभियान पर प्रकाश डाला। आभार नेहरू युवा केंद्र के सुभाषचंद्र प्रसाद ने व्यक्त किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र पाल, पारसनाथ यादव, रामाधार यादव एवं सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक उपस्थित थे। संचालन राज्य प्रशिक्षक अंगद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed