फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Irrigation workers are on strike

हड़ताल पर रहे सिंचाई कर्मचारी

Fri, 06 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 06 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Irrigation workers are on strike
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सिंचाईकर्मी हड़ताल पर रहे। इसके चलते विभाग का कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान नलकूप मंडल कार्यालय परिसर में सभा कर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन



वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारी अपनी एकता बनाए रखें और आंदोलन में पूर्ण सहयोग करें। इससे निश्चित रूप से प्रमुख अभियंता को झुकना पड़ेगा। जिला सचिव संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि खंडीय संवर्ग एवं प्रमुख अभियंता संवर्ग के रिक्त पदों पर प्रशासनिक अधिकारी, वैयक्तिक सहायक एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति तत्काल की जाए।
विज्ञापन


प्रमुख अभियंता संवर्ग में प्रोन्नति के असर कम न हो, इसके लिए 38 प्रशासनिक अधिकारी के पदों का उच्चीकृत/सृजन कर प्रमुख अभियंता संवर्ग एवं मंडल संवर्ग को पृथक किया जाए। कहा कि प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग की ओर से शासन को 261 पदों के उच्चीकरण के लिए भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार शासकीय आदेश निर्गत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर गनेश प्रसाद, अखिलेश राय, बाबूलाल, उमाकांत, सुभाष यादव, इम्तियाज, उमेश, महेंद्र, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, नसीम अहमद परवेज अहमद, मंगल चौरसिया, अभिषेक यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता मंडल मंत्री धर्मदेव राम तथा संचालन दिनेश यादव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed