फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Investment in railways increased 8 times in ten years: Manoj Sinha

Ghazipur News: छोटे भाई ने चाकू से प्रहार कर बड़े भाई की हत्या की, भाभी घायल

Wed, 20 Nov 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Investment in railways increased 8 times in ten years: Manoj Sinha
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के रामदासपुर ग्रामसभा के मौजा हुसैनपुर मधुकर में मंगलवार को पंपिंग सेट चलाने जा रहे बड़े भाई के बिजली का बिल जमा करने के विवाद में छोटे भाई ने चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। पति को बचाने आई भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घायल पत्नी का वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में उपचार चल रहा है। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

हुसैनपुर मधुकर गांव निवासी राजबली यादव (52) खेत की सिंचाई करने के लिए सुबह आठ बजे पंपिंग सेट चलाने जा रहे थे। तभी छोटा भाई कैलाश यादव आ गया और बिजली बिल को लेकर विवाद करने लगा। जब राजबली यादव ने मना किया तो वह मारपीट करने लगा। यह देख बीच- बचाव करने राजबली की पत्नी चंद्रकला पहुंचीं।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी कैलाश ने धारदार चाकू से राजबली के सीने, पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। वहीं पति को बचाने आई चंद्रकला के पेट में भी ताबड़तोड़ वार किया। लगातार वार से महिला की आंत पेट से बाहर निकल आई। पति-पत्नी लहूलुहान अचेत होकर मौके पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते आरोपी फरार हो गया। ग्रामीण पुलिस को सूचना देने के बाद घायल दंपती को सैदपुर सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने राजबली यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अचेत पत्नी चंद्रकला को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सादात थानाध्यक्ष कैशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई चंद्रबली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed