फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Investigation started, health department team will reach today

जांच शुरू, आज पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 01 Nov 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Investigation started, health department team will reach today
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के जेके मेमोरियल अस्पताल में कर्मियों द्वारा गर्भवती महिला को मारने-पीटने से मरा हुआ बच्चा पैदा होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जमानिया सीओ द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। इधर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित पक्ष के चार- पांच लोगों का मेडिकल कराया। साथ ही दो नवंबर को भदौरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

बीते 30 अक्टूबर को नगसर थाना क्षेत्र के गोहदा विशनपुर निवासी अजय ने गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। उनका आरोप है कि अस्पताल की संचालिका ने प्रसव के लिए पहले तो 33 हजार रुपये जमा कराया। इसके बाद फिर 40 हजार की मांग की गई। पैसा नहीं देने पर मारपीट पीटकर गर्भवती पत्नी को अस्पताल से बाहर करा दिया गया था।
विज्ञापन

बाद में ढढनी सरकारी अस्पताल में प्रसव कराया गया जहां मृत नवजात पैदा हुआ था। परिजनों की तहरीर पर 31 अक्टूबर को पुलिस ने संचालिका सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह ने बताया कि इस मामले की सीओ जमानिया द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। इस संबंध में डा. धनंजय आनंद ने बताया कि पीड़ित पक्ष के चार लोगों का मेडिकल कराया गया है। टीम दो नवंबर को अस्पताल पहुंचेगी और जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed