{"_id":"69bd42a3968bc786b0f07f39e79aa7c6","slug":"instructors-did-the-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों ने निकाला जुलूस
गाजीपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन की ओर से बुधवार को शहर में मांगों को
विज्ञापन
लेकर जुलूस निकाला गया। सिटी स्टेशन से निकला जुलूस विभिन्न रास्तों से
होते हुए विकास भवन में सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा
कि कंप्यूटर शिक्षकों को राज्य सरकार की तरफ से एक निश्चित मानदेय पर
संविदा पर रखा जाए।
कंप्यूटर शिक्षकों का पद सृजित कर पूर्ण शिक्षक का दर्जा दिया जाए।सभा में जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में निरंतर पांच वर्षों से कार्यरत 25 सौ कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया। शेष 15 सौ कंप्यूटर शिक्षकों की सेवा समाप्त होने वाली है।
इसको लेकर संगठन लगातार संघर्षरत हैं। शासन ने सात महीने पहले गंभीरता से लेते हुए शासन और विभाग ने कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने के लिए एक निश्चित मानदेय पर सहमति बनाई थी।
14 सितंबर 2015 को शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री की भी सैद्धांतिक सहमति बनकर अग्रिम कार्रवाई के लिए वित्त विभाग को गई लेकिन अभी तक उस दिशा में कुछ हुआ नहीं है। अन्य वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं होती है तो शिक्षक मजबूर होकर मंडल एवं प्रदेश स्तर पर नौ मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे।
मांग पूरा होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इससे पहले ज्ञापन सौंपा गया। जुलूस और सभा में सत्यार्थ प्रकाश, प्रदीप आदि रहे।