{"_id":"685aea8b1358bd809c010f9a","slug":"instructions-to-keep-the-vaccine-at-the-prescribed-temperature-ghazipur-news-c-313-1-gzp1020-134779-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: वैक्सीन को निर्धारित तापमान पर रखने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: वैक्सीन को निर्धारित तापमान पर रखने का निर्देश
विज्ञापन
जमानिया। यूनिसेफ के स्टेट नोडल हेड सत्यवीर सिंह ने मंगलवार को रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने की सूचना पर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों में खलबली मच गई। सत्यवीर सिंह सबसे पहले चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान स्टेट नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के 10 प्रमुख इंडिकेटर्स पर समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। नियमित टीकाकरण, वैक्सीन स्टोरेज व्यवस्था और कोल्ड चेन पॉइंट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन रजिस्टर, आइस पैक और डीप फ्रीजर की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि वैक्सीन को निर्धारित तापमान पर ही संग्रहीत किया जाए। सत्यवीर सिंह ने टीबी नियंत्रण, पूर्ण टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच और संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर दिया और स्वास्थ्य विभाग को कार्ययोजना बनाकर सभी योजनाओं की गति और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के दो टीकाकरण केंद्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं परखी। उन्होंने न सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों से बल्कि ग्रामीणों और लाभार्थियों से भी फीडबैक लेकर विभागीय कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। स्टेट नोडल हेड ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएचसी परिसर, कार्यालय, रिकॉर्ड रूम और साफ-सफाई भी देखी। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार, सीएम फेलो मयंक राजन, बीपीएम बबीता सिंह, बलवंत सिंह, अभिषेक उपाध्याय, आशुतोष सिंह, इम्तियाज़, बीसीपीएम सुनील, प्रियांशी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।