फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructing the officer cost a lot to RI, salary stopped for one month

Ghazipur News: अधिकारी को निर्देशित करना आरआई को पड़ा भारी, एक माह का रुका वेतन

Wed, 14 Feb 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Instructing the officer cost a lot to RI, salary stopped for one month
गाजीपुर। विभागीय पत्र में उच्चाधिकारी को निर्देशित करना, ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर छात्र नेताओं से वसूली की शिकायत आरआई संतोष पटेल का भारी पड़ गया। डीएम आर्यका अखौरी ने मामले काे गंभीरता से लेते हुए एक माह का वेतन रोकने का आदेश दिया है। एआरटीओ सौम्या पांडेय को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। इस पर एआरटीओ ने आरआई का एक माह का वेतन रोकने की अनुशंसा की थी। साथ ही आरआई संतोष पटेल से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

गाजीपुर का एआरटीओ कार्यालय हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। कुछ दिन पूर्व छात्र नेताओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर आरआई संतोष पटेल एवं अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की ओर से जांच कराई गयी। इधर, आरआई संतोष पटेल ने विभागीय पत्र में एक उच्चाधिकारी को ही निर्देशित कर दिया । जिसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और एआरटीओ को आरआई के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इधर डीएम के कड़े तेवर को देख विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खलबली मच गयी है। इस संबंध में एआरटीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आरआई का एक माह का वेतन रोकने के साथ उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed