फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructed to tighten the most sensitive booths

Ghazipur News: अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ाई करने के निर्देश दिए

Wed, 26 Apr 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Instructed to tighten the most sensitive booths
निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ रायफल क्लब सभागार में बैठक की। इस दौरान अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील बूथों की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी जंगीपुर, दिलदारनगर, सैदपुर एवं सादात के कई बूथो पर अतिसंवेदनशील स्थल को कड़ाई से पालन करने एवं लगातार चेकिंग किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा प्रचार वाहन बिना अनुमति के नहीं चलने चाहिए एवं शासन द्वारा नामित प्रचार वाहन ही चलेंगे। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति प्रचार वाहन का प्रयोग करता है तो तत्काल गाड़ी को सीज किया जाए। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रचार-प्रसार में धनराशि का खर्च हो रहे है उनकी गम्भीरता से समीक्षा कर एक-एक लेखाधिकारी बैठाया जाए। चुनाव के दौरान बूथ स्थल पर जाने वाले रास्तों की जानकारी ली जिसमें बताया कि कोई भी रास्ता अवरोधक उत्पन्न न हो जहां रास्ते खराब है तत्काल उसे ठीक कराई जाए। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी की बाबत जानकारी ली तो बताया गया कि जितने भी बूथ से नजदीक शराब की दुकान है उसके आस-पास लगातार चेकिंग किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बूथ से आठ किलोमीटर की दूरी तक ठेके या शराब की दुकानों को लगातार चेक किया जाए एवं चेक की गई दुकानों का प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जितने भी बूथ संदेहजनक है उसपर बायोमैट्रिक स्थापित कर हर व्यक्त का आधार कार्ड चेक किया जाए। चेक करने के बाद ही उसे वोट स्थल तक भेजा जाए ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड फर्जी एवं दूसरे का आधार कार्ड लेकर वोट देने जाता है तो उसे चेक कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed