फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instead of studying, cleaning together with the gurus

Ghazipur News: पढ़ाई की जगह गुरुओं संग मिलकर की सफाई

Tue, 04 Jul 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Instead of studying, cleaning together with the gurus
-बीएसए ने भी किया कई विद्यालयों का निरीक्षण, खामियों से पड़ा पाला
विज्ञापन

-कम रही बच्चों की उपस्थिति, कई स्कूलों में बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। गर्मी की छुट्टी के बाद जिले के 2269 परिषदीय विद्यालय सोमवार को खुले। पहले दिन नामांकन से काफी कम विद्यार्थी पहुंचे। वहीं, कई विद्यालयों में साफ-सफाई न होने पर गुरुजी के साथ छात्र-छात्राए भी साफ-सफाई करते मिले। जबकि शिक्षा विभाग का आदेश था कि पढ़न-पाठन शुरू होने के पहले ही साफ-सफाई सुनिश्चित करा लिया जाए। लेकिन सोमवार को नौनिहाल जब विद्यालय पहुंचे तो कई जगहों पर उन्हें गंदगी, कीचड़, जलभराव एवं अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवल में बिना किताब-काॅपी के छात्र-छात्राएं पहुंचे। वहीं, कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में विद्यार्थी पहले दिन पढ़ाई करने की जगह अध्यापक, रसोइया के साथ साफ-सफाई करते दिखे। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनका खामियों से पाला पड़ा। कहीं साफ-सफाई नहीं मिली।
विज्ञापन

कई परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। इस तरह की स्थिति विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों के विद्यालयों में पहले दिन दिखी। बीएसए को कंपोजिट विद्यालय कुर्था में कुल नौ सहायक अध्यापक एवं एक शिक्षा मित्र के सापेक्ष सात सहायक अध्यापक एवं एक शिक्षा मित्र उपस्थित मिलेे। शेष दो अध्यापकों की ड्यूटी डीएलएड परीक्षा में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि यहां पर कुल नामांकन 185 के सापेक्ष 50 बच्चों का अंकन एमडीएम पंजिका पर किया गया था जबकि वास्तविक में मात्र 44 बच्चे उपस्थित पाए गए। परिसर में साफ़-सफाई का अभाव था। सभी स्टाफ को स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर के निरीक्षण के दौरान कार्यरत कुल एक हेडमास्टर, दो सहायक अध्यापक एवं दो शिक्षामित्र के सापेक्ष एक शिक्षामित्र बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय में साफ़-सफाई का अभाव था। मध्यान्ह भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं बना था। यहां पर कुल बच्चों के नामांकन 53 के सापेक्ष मात्र 18 बच्चे उपस्थित पाए गए है। यहां भी बीएसए ने सभी स्टाफ को स्पष्टीकरण मांगा।
प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद में कुल 315 में 220 छात्र उपस्थित थे। कंपोजिट विद्यालय टड़वा में 198 में 72, प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर में 138 में 51, प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा में 232 में 80 तथा प्राथमिक विद्यालय बालापुर द्वितीय में 115 में मात्र 45 छात्र ही विद्यालय में उपस्थित रहे।
इंग्लिश मीडियम कंपोजिट विद्यालय गांई में पंजीकृत 400 के सापेक्ष मात्र 70 बच्चे उपस्थित थे। कंपोजिट विद्यालय गुलालसराय में 245 में 80, प्राथमिक विद्यालय सराय मुबारक में 93 में 48, प्राथमिक विद्यालय डाड़ीकला में 45 में 16, प्राथमिक विद्यालय चुरामनपुर में 44 में 21, कंपोजिट विद्यालय हरहरी में 99 में 26, प्राथमिक विद्यालय दशौली में 84 में 35, कंपोजिट विद्यालय करदह कैथवली में 172 में 55, प्राथमिक विद्यालय फेफरा में 51 में 20, प्राथमिक विद्यालय हैदरगंज में पंजीकृत 105 में 25, प्राथमिक विद्यालय सेवठा में 60 में 25 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवल में पंजीकृत 127 में 30, प्राथमिक विद्यालय रमवल में 168 में 38, प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में 59 में 25, प्राथमिक विद्यालय साइतबांध में 65 में 45 तथा प्राथमिक विद्यालय सुहवल पूर्वी प्रथम में 136 में 36 ही उपस्थित थे।

इनसेट
बच्चों में चॉकलेट, बिस्किट बांटे

गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों के प्रथम दिवस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज पहुंचकर बच्चों का स्वागत फूल माला एवं तिलक लगाकर किया। इसके बाद बच्चों में चॉकलेट, बिस्किट का वितरण किया। सभी बच्चों को एक-एक पुस्तकों का सेट भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed