फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inspection of purchase centers and rice mill

Ghazipur News: क्रय केंद्रों और राइस मिल का निरीक्षण

Mon, 02 Jan 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Inspection of purchase centers and rice mill
सेवराई के उपजिलाधिकारी राजेश प्रसाद चौरसिया ने सोमवार को देवल एवं पचौरी में धान क्रय केंद्रों सहित राइस मिलों का निरीक्षण किया। देवल में स्थित साधन सहकारी समिति पर केंद्र प्रभारी संतोष कुमार सिंह से जानकारी ली।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने बताया कि देवल प्रथम पर 125 किसानों से 10283 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। 9700 कुंतल धान का प्रेषण मिलों को किया जा चुका है। देवल के द्वितीय केंद्र पर 98 किसानों से 8394 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। 7500 कुंतल धान का प्रेषण मिलों को कर दिया गया है। देवल के दोनों धान क्रय केंद्रों पर अधिकतर बड़े किसान ही धान विक्रय कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि छोटे एवं मंझोले किसानों को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति पचौरी प्रथम पर 119 किसानों से 9794 कुंतल धान की खरीद हुई है। 7550 कुंतल धान का प्रेषण राइस मिलों को किया गया है। वहीं क्रय केंद्र पचौरी द्वितीय पर 101 किसानों से 8704.20 कुंतल धान की खरीद कर 7760 कुंतल धान का प्रेषण मिलों को किया जा चुका है। यहां केंद्र पर खरीदे गए धान को खुले में रखा जा रहा है। इस पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को धान को ढंकने के लिए तत्काल तिरपाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकसड़ा स्थित राइस मिल के निरीक्षण के दौरान प्रोपराइटर द्वारा अवगत कराया गया कि जमानिया एवं सेवराई के डिपो में चावल के उतार का कार्य नियमित नहीं हो रहा है। इससे मिल की पूरी कुटाई क्षमता का उपयोग नहीं हो पा रहा है। गहमर स्थित गोदाम में अब तक सीएमआर चावल के उतार का कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed