फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inspected wheat purchasing centers.

गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया.

Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Inspected wheat purchasing centers.
सुहवल। नायब तहसीलदार जमानिया चंद्रशेखर ने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। सुहवल स्थित केंद्र पर उन्होंने निरीक्षण पंजिका, शिकायत पंजीकरण रजिस्टर और सभी अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने ढढ़नी, जमानिया आदि क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि केंद्र पर किसानों को सभी संबंधित आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन

प्रभारी ने बताया कि केंद्र पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा होने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में बोरा उपलब्ध है। 1975 रुपये प्रति कुंतल की दर से 213 किसानों से दस हजार कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। नायब तहसीलदार ने निर्देशित किया कि केंद्र समय से खोले जाएं। उन्होंने केंद्रों पर बोरा, तौल मशीन, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहां मौजूद किसानों से खरीद एवं उनकी समस्याओं के वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। इस अवसर पर सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह, लेखपाल रामराज, बालिंदर सिंह, सुरेंद्र, मंटू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed