फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Innocent death due to paddy laden trolley overturning

धान लदे ट्राली के पलटने से मासूम की मौत

Thu, 14 Nov 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Innocent death due to paddy laden trolley overturning
दुबिहां। बरेसर थाने के अमिरहा मौरा गांव के पास गुरुवार की शाम कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच धान लाद कर उसी रास्ते जा रहा ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित हो गया। यह देख बच्चे जान बचाकर भागने लगे, तभी ट्राली पलट गई। उसकी जद में आने से एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो बच्चे जख्मी हो गए। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लेकिन ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बरेसर थाने के अमिरहा मौरा गांव निवासी श्रीनिवास राजभर (12) पुत्र छोटेलाल राजभर अपने दोस्त विजय (13), सुग्रीव (14) के साथ खेल रहा था। तभी धान लदा एक ट्रैक्टर-ट्राली उसी रास्ते आ रहा था और एकाएक अनियंत्रित हो गया। जिससे ट्राली मौके पर पलट गई और उसमें मासूम श्रीनिवास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोनों दोस्त चुटहिल हो गए। घायलों को इलाज निजी चिकित्सक में चल रहा है। पुलिस की माने तो अमहट गांव निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर- टाली धान लादकर जा रहा था। ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चपेट में आने से श्रीनिवास राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके की नजाकत को देखते हुए इंजन लेकर मौके से भाग गया। इसकी सूचना लोगों ने बरेसर एसओ को दी। थानाध्यक्षराजाराम दल बल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात कर शव को पोस्टमार्टम करने को कहा। लेकिन ग्रामीण एसडीएम को मौके पर बुलाने के लिए कहते रहे। इसके बाद मौके पर तहसीलदार घनश्याम और सीओ मुहम्दाबाद चंद्रप्रकाश शर्मा पहुंचे और ग्रामीणों को समझा -बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। साथ ही अफसरों ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलवाने को कहा है। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस मामले में मृतक के पिता छोटेलाल राजभर अमहट गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed