फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Injured in encounter carrying a reward of Rs 25 thousand

Ghazipur News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

Tue, 16 Jul 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Injured in encounter carrying a reward of Rs 25 thousand
रने आए अंतर जनपदीय बदमाश को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाश आजमगढ़ का निवासी है और 25 हजार रुपये का इनामी है। उसके कब्जे से तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, तीन खोखे और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दीनदयाल पांडेय मय फोर्स मंगलवार को सैनिक चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति लंका चौराहे की तरफ से आता दिखाई दिया। उसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन, उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर चढाने का प्रयास करते हुए भागने लगा। इसपर पुलिस ने पीछा किया। मिरनपुर शक्का मोड़ पर के पास स्वाट/सर्विलांस टीम व कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रेाका तो वह अपनी बाइक सड़क पर गिराकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान बदमाश के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर दोस्तपुर निवासी विशाल सिंह है, जो कई मामलों में फरार चल रहा है और आज गाजीपुर में लूट के लिए रेकी करने आया था। एएसपी सिटी के मुताबिक, आरोपी पर आजमगढ़, आंबेडकरनगर, गाजीपुर, सुल्तानपुर और लखनऊ जिले में कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी 25 हजार का इनामी है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed