{"_id":"68448767fde2a930740e81f3","slug":"india-made-its-mark-in-the-world-by-destroying-the-terrorist-camp-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-133935-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आतंकी कैंप को नष्ट कर भारत ने जमाई दुनिया में धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आतंकी कैंप को नष्ट कर भारत ने जमाई दुनिया में धाक
विज्ञापन
गाजीपुर। जग नहीं सुनता कभी दुर्बलजनों का शांति प्रवचन, सिर झुकाता है उन्हें जो कर सके रिपु मान मर्दन...। दुनिया ताकत की सुनती है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत को ताकतवर बना रहा है। हमारी सेना ने आतंकी कैंप को नष्ट कर देश की धाक पूरी दुनिया में जमाई है। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहीं।
वह शुक्रवार को बोरसिया स्थित एक कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत की सभी भाषा राष्ट्रीय भाषा है। भाषा, प्रान्त, जाति के झगड़े होते है यह शाखा से समाप्त होगी। संघ में छुआछुत, अगड़ा-पिछड़ा कुछ नहीं है। यहां सब एकसाथ भोजन करते और कराते हैं।
यहां कोई किसी की जाति नहीं पूछता। नागपुर में कार्यकर्ता विकास वर्ग- द्वितीय (तृतीय वर्ष) लगता है। यहां देशभर के अलग अलग प्रांतों से स्वयंसेवक एवं शिक्षक आते है। कई प्रशिक्षु ऐसे है जो घर से लड़ कर प्रशिक्षण लेने आते है। संघ का उद्देश्य है सामूहिकता। स्वयंसेवक बिना स्वार्थ के सेवा करते हैं। कोरोन काल में जब समाज पर संकट आया तो पांच लाख स्वयंसेवक सहायता में लगे।