फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Independent candidates sit on dharna with supporters

निर्दल प्रत्याशी समर्थकों संग धरने पर बैठे

Sat, 10 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Independent candidates sit on dharna with supporters
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान से कुछ घंटे पूर्व विधायक पुत्र और भाजपा प्रत्याशी द्वारा बीडीसी सदस्यों का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी समर्थकों के साथ धरना दिया। तहसील तिराहे की बैरकेडिंग के पास सुबह नौ बजे धरने पर बैठे प्रत्याशी को एडीएम और एसपी ग्रामीण के समझाने पर भी बात नहीं बनी। समर्थक अपहरण का मुकदमा दर्ज करने एवं अपहृत बीडीसी को मतदान के समयावधि में छुड़ाने की मांग कर रहे थे। दोपहर 12 बजे डीएम और एसपी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय किशोर राय ने धरना स्थल पर एडीएम राजेश सिंह और एएसपी राजधारी चौरसिया को पत्रक सौंपा। कहा कि वह बीडीसी सदस्यों के साथ देवघर से दर्शन कर लौट रहे थे। रात में करीब एक बजे भांवरकोल थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद मनिया के पास स्थानीय विधायक अलका राय के पुत्र पीयूष राय एवं भाजपा प्रत्याशी अवधेश राय ने सड़क पर अपनी गाड़ियां लगाकर उन्हें रोक लिया। सभी पर असलहा सटाकर बीडीसी सदस्य परानपुर के विनोद राजभर, पैगंबरपुर उर्फ चालाकपुर के गंगाधर राम, रसूलपुर हबीबुल्लाह के कासिम, विशुनपुरा उर्फ रघुबरगंज के अवधेश कुमार, करमचंद पुर के गजेंद्र प्रसाद गौतम, सरौली के श्याम लाल राजभर का अपहरण कर अपने साथ ले गये। मौके पर पहुंचे डीएम एमपी सिंह और एसपी ओम प्रकाश सिंह के आश्वासन के बाद धरना धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी उत्सव राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय किशोर राय मुन्ना, वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्र राय, दिनेश वर्मा, मंगला सिंह यादव, गणेश गुप्ता, अंबिका सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य फेकू सिंह यादव, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राम, अमित राय छोटे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed