फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Incidents of crime increase with women in BJP government

भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ी

Wed, 23 Dec 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Incidents of crime increase with women in BJP government
गाजीपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहला अहरारी के आगमन पर कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत हुआ। कार्यक्रम में सीमा विश्वकर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने उपस्थित होकर जोरदार अभिनंदन किया। सीमा की संगठन की क्षमता को देखते हुए शहर अध्यक्ष ने उनके नाम को महिला शहर अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए तत्काल सभा में सीमा के महिला शहर अध्यक्ष के रूप में मनोनयन की घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम है। इसको रोकने के लिए हर जिले में कांग्रेस की महिला टीम को सशक्त किया जाना जरूरी है। अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्षा का आभार व्यक्त करते हुए सीमा विश्वकर्मा को बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राकेश राय, उपाध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मनीष कुमार राय, उपाध्यक्ष रतन तिवारी, महासचिव अनुराग पांडेय, यूथ जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण, अनिल वेदांती, सचिव अवधेश साहू, सचिव सतीश गुप्ता, महबूब निशा, मनोज विश्वकर्मा, गायत्री साहू, सुनीता कश्यप, बबिता गुप्ता, निशा सिंह, सरोज, सुनीता देवी, सविता, लाखी देवी, शीला, बसंती देवी, जसोदा, सतिया, गीता विश्वकर्मा, बिंदा, कैलाशी देवी, स्मृति, कौशल्या, सोनी देवी, प्रेमा देवी, कुसुम, दुर्गा देवी, उत्तमी, प्रेमा देवी, बुची देवी, प्रभावती, संजू, बसंती देवी, कुसुम वर्मा, पुष्पा गोसाई, सोनी देवी, खुशबू, निशा, मीरा देवी, अनीता देवी, शांति गुप्ता, गीता गुप्ता, काजल, ज्योति आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed