{"_id":"68c9b01741fd6da8f80f8ae4","slug":"in-the-mass-marriage-scheme-brides-will-get-guarantee-of-the-purity-of-anklets-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-139221-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सामूहिक विवाह योजना में वधुओं को पायल की शुद्धता की मिलेगी गारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सामूहिक विवाह योजना में वधुओं को पायल की शुद्धता की मिलेगी गारंटी
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कोई गड़बड़झाला न हो इसके लिए शासन सख्त है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित होने वाली शादी में चांदी की पायल देने के साथ ही उसकी शुद्धता का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इससे किसी अन्य धातु के पायल देने की गड़बड़ी नहीं होगी। पिछले वर्ष प्रदेश के कुछ जनपदों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गिलट का पायल दिए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद इस बार शासन की ओर से 30 ग्राम चांदी की पायल का 65 टंच शुद्धता वाला प्रमाण पत्र दिए जाने का फरमान सभी जनपदों के लिए जारी कर दिया गया है। शासन की इस नई व्यवस्था के बाद धांधली की आशंकाओं पर पूरी तरह से विराम लगेगा। चांदी के पायल के साथ ही उपहार में दिए जाने वाले अन्य सामानों की भी गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उपहार में दिए जाने वाले सामानों की गुणवत्ता दोयम दर्जे का मिलने के बाद जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपहार में दी जाने वाली चांदी की बिछिया का वजन 10 ग्राम रहेगा।
अब मिलेंगे डबल बेड-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहले सिंगल बेड दिया जाता था। अब नवदंपतियों को डबल बेड दिए जाएंगे। साथ ही गद्दा, तकिया, पांच साड़ी-ब्लाउज, पैंट-शर्ट, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, 10 लीटर का कूल केज, सिन्होरा, कांच की चूड़ियां सहित 25 तरह के ब्रांडेड सामान दिए जाएंगे।
इस वित्तीय वर्ष में 788 शादियों का आयोजन-गाजीपुर। वर्तमान वित्तीय सत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का बजट बढ़ा दिया गया है। पहले एक शादी पर 51 हजार खर्च होता था। अब एक लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। साथ ही तीन लाख वार्षिक आय वाले भी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जनपद को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2025-26 के लिए 788 शादी का लक्ष्य शासन की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में चांदी की पायल के साथ उसकी शुद्धता का प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। साथ ही उपहार में दी जाने वाली अन्य वस्तुओं की गुणवत्ता भी उच्च स्तर की होगी। - रामनगीना यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाजीपुर।