फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the district, five students of high school and three students of Inter hoisted the flag of merit.

Ghazipur News: जिले में हाईस्कूल के पांच और इंटर के तीन छात्रों ने लहराया मेधा का परचम

Wed, 26 Apr 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
In the district, five students of high school and three students of Inter hoisted the flag of merit.
गाजीपुर। वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। जिले में हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम 91.45 प्रतिशत रहा जबकि वर्ष 2022 में यह परीक्षफल 88.94 प्रतिशत रहा। इस तरह 2.51 प्रतिशत परीक्षाफल अधिक रहा। जहां तक इंटरमीडिएट के परीक्षाफल का सवाल है, वह 71.04 प्रतिशत रहा। जबकि वर्ष 2022 में यह 81.76 प्रतिशत रहा। इस तरह इस वर्ष परीक्षफल 10.72 प्रतिशत कम रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले के पांच परीक्षार्थी खुशी जायसवाल, आंचल तिवारी, प्रियांशु शर्मा, स्मृति विश्वकर्मा, श्रेया प्रजापति को क्रमश: छठा, सातवां, आठवां, नौवां एवं दसवां स्थान प्रदेश की मेरिट में मिला। जबकि इंटरमीडिएट में जिले से तीन परीक्षार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाया है।
विज्ञापन

इसमें ज्योति यादव को पांचवां, श्वेता तिवारी और दानिश अंसारी को नौवां स्थान हासिल हुआ है। परीक्षाफल 25 अप्रैल को घोषित करके बोर्ड ने पिछले सौ वर्षों में सबसे पहले परीक्षफल घोषित करने का रिकार्ड बना दिया। इससे पहले वर्ष 2019 में बोर्ड का परीक्षाफल 27 अप्रैल को घोषित हुआ था। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के उप सचिव ने बताया कि बोर्ड ने 25 अप्रैल को परीक्षाफल घोषित करके कई रिकार्ड कायम किए हैं। अगर रिकार्डों पर गौर करें तो सबसे पहले यह रिकॉर्ड बना कि इस बार एक भी पेपर आउट नहीं हुआ। एक भी परीक्षा नकल की वजह से निरस्त नहीं करनी पड़ी। किसी भी पेपर की पुन: परीक्षा नहीं करानी पड़ी। काॅपियों का मूल्यांकन 15 दिन की जगह 14 दिन में खत्म हो गया। इस बार परीक्षा शुरू होने से पूर्व कोई अंतिम अनुक्रमांक आवंटित नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि पहली बार हाईस्कूल में बीस अंक की वस्तुनिष्ठ परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई। इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा भी दो चक्रों में मुख्य परीक्षा शुरू होने से पूर्व संपन्न करा ली गई। जबकि पिछले वर्षों में यह मुख्य परीक्षा के बाद भी छूटे अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा करानी पड़ी थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में सभी अधिकारियों का विशेष योगदान महत्वपूर्ण रहा। सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। - अशोकनाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed