फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In examining five nominations rejected

जांच में पांच नामांकन पत्र खारिज

Thu, 15 Oct 2015 12:03 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 15 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
 In examining five nominations rejected
त्रिस्तरीय पंचायत के चौथे और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच का काम बुधवार से शुरू हुआ। पहले दिन विभिन्न विकासखंडों के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के पांच पर्चे खारिज कर दिए गए, जबकि एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गया। जांच के कार्य के चलते संबंधित जगहों पर दिन भर गहमा-गहमी रही।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत के चौथे और अंतिम चरण में मुहम्मदाबाद 4, कासिमाबाद 6, बाराचवर 4 एवं मरदह विकासखंड की 3 सहित जिला पंचायत सदस्य पद की कुल 17 सीट और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 426 सीट के लिए 9 एवं 10 अक्तूबर को नामांकन का कार्य कराया गया। आज से नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू हुआ। जिला पंचायत के रिटर्निंग
विज्ञापन


अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि आज जांच में कोई पर्चा खारिज नहीं हुआ। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच में एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ जबकि 4 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज किये   गये। मुहम्मदाबाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के 111 वार्डों में 641 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉच रिटर्निंग आफीसर भूमि संरक्षण अधिकारी बीके सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक की क्षेत्र पंचायत सदस्य की 120 सीट के लिए दाखिल 649 में से एक नामांकन आयु कम होने के कारण वार्ड संख्या-98 से प्रिया का खारिज हो गया। करीमुददीनपुर संवाददाता के अनुसार, बाराचंवर ब्लाक की 102 सीट के


लिए 596 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच में आज कोई पर्चा खारिज नहीं हुआ। मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक की क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 93 सीट के लिए 543 पर्चे दाखिल हुए थे। जांच में आज कोई पर्चा रद्द नहीं हुआ। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच का अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed