फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Implementing agency nominated for construction of Chief Minister Model Composite School

Ghazipur News: मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित

Wed, 26 Feb 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Implementing agency nominated for construction of Chief Minister Model Composite School
मनिहारी विकास खंड में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए शासन से जिले के लिए धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया गया है। 25 करोड़ की लागत से पांच एकड़ में बनने वाले इस स्कूल में एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण 25 करोड़ की लागत से होगा। इन स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे होगी। यहां डिजिटल एजुकेशन प्लेटफाॅर्म एवं डिजिटल लर्निंग के आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। 1500 विद्यार्थियों की क्षमता वाले इस स्कूल में 30 कमरे बनाए जाएंगे। स्कूल में डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास चलाई जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के हिसाब से कक्षा एक से 12 तक की अलग-अलग कक्षाएं चलेंगी। सह-शैक्षिक गतिविधियों के लिए मल्टीपल हॉल की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय के संचालन को प्रभावी बनाने के लिए प्रधानाचार्य और स्टाफ को आवास की सुविधा भी दी जाएगी। बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए पोषण वाटिका में हरे-भरे बागीचा होगा। बालिका शौचालय में इंसीनरेटर एवं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की व्यवस्था भी की जाएगी। विद्यालय का भवन भूकंपरोधी बनाया जाएगा। आधुनिक अग्निशमन यंत्रों एवं आनलाइन सीसीटीवी कैमरा की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed