फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Idol of Deeh Baba installed amidst Vedic chanting.

Ghazipur News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डीह बाबा की मूर्ति स्थापित

Thu, 02 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Idol of Deeh Baba installed amidst Vedic chanting.
दरवेपुर गांव में डीह बाबा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन

क्षेत्र के दरवेपुर गांव में ग्राम देवता डीह बाबा की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए पूजन-अर्चन किया। पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पंडित रामअवध पांडेय और शिवम पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया। अनुष्ठान के बाद हवन-पूजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में उदय प्रताप मौर्या, मारकंडेय राजभर, मुन्ना राजभर, सूबेदार राम, श्याम कुवंर मौर्य, पिंटू मौर्य, अमला देवी, संगीता देवी, शारदा देवी, हरी राजभर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने डीह बाबा से क्षेत्र की उन्नति, अच्छी फसल और सभी के मंगल की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed