फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   HT wire fell down, with current student death

टूटकर गिरा एचटी तार, करेंट से छात्रा की मौत

Thu, 01 Oct 2015 11:27 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 01 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
HT wire fell down, with current student death
कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा-अलावलपुर मार्ग पर टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम करीब 3 बजे हुई। स्कूल से पढ़कर घर जाते समय छात्रा तार की जद में आई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मुआवजा और बिजली विभाग के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गाजीपुर-हाजीपुर मार्ग हरिबल्लमपुर के सामने जाम कर दिया। एसडीएम ने मुआवजा दिलाने और तहरीर मिलने पर संबंधित अधिकारी के
विज्ञापन


खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया।  बलुआ टप्पा कठउत निवासी भेदी चौधरी की पुत्री खुशबू (14) हरिहरपुर स्थित स्वामी सहजानंद आश्रम इंटर कालेज में सातवीं की छात्रा थी। स्कूल की छुट्टी होने पर
विज्ञापन
विज्ञापन


वह करीब तीन बजे अन्य छात्राओं के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान कालेज के बाहर नवापुरा-अलावलपुर मार्ग पर अचानक हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया, जिसकी जद में खुशबू आ गई और करेंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत

हो गई, जबकि साथ में मौजूद अन्य छात्राएं बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद छात्राएं शोर मचाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुआवजा की मांग और जर्जर तार को न

बदलने वाले दोषी के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गाजीपुर-हाजीपुर मार्ग पर हरिबल्लमपुर गांव के सामने छात्रा का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। जाम होते ही दोनों तरफ वाहनों के पहिए थमने लगे। जाम कर रहे

लोगों का आरोप था कि जिस तार की जद में आने से छात्रा की मौत हुई है, वह तार पूरी तरह से जर्जर था। इस तार को बदलने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया था। बावजूद इसके तार को नहीं बदला गया। आज

घटना होने पर अधिकारियों का मोबाइल मिलाया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। जाम की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा एवं कोतवाल दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में जुट गए, लेकिन ग्रामीण मौके

पर बिजली विभाग के अधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। एसडीएम ने 2 लाख 83 हजार मुआवजा का भरोसा दिलाने के साथ बिजली विभाग से भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। कहा तहरीर पर दोषी अधिकारी के खिलाफ

मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और जाम समाप्त हुआ। प्रदर्शन करने वालों में मनोज यादव, टीका, जयप्रकाश यादव, विजय शंकर यादव, बंगाली सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

नहीं थम रहे थे मां पूनम के आंसू
बिटिया खुशबू की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां पूनम अपनी बेटियों और बेटों के साथ जाम

स्थल पर पहुंच गई। जैसे ही मां की नजर मृत बेटी पर पड़ी, वह छाती पीटकर चीख-पुकार करने लगी। वह बिलखते हुए बिजली विभाग को इस बात के लिए कोसने लगी कि उसकी वजह से उसकी लाडली की जान चली गई। वहां मौजूद लोगों


की तरफ से लाख सांत्वना देने के बाद भी मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतक खुशबू अपने दे बहनों और दो भाइयों  में तीसरे नंबर पर थी। इस घटना से गांववासियो में शोक की चादर तन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed