फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Hostel for 96 boys and 96 girls will be built in Jawahar Navodaya Vidyalaya.

Ghazipur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में बनेगा 96 बालक और 96 बालिकाओं का छात्रावास

Tue, 12 Sep 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hostel for 96 boys and 96 girls will be built in Jawahar Navodaya Vidyalaya.
फोटो-
विज्ञापन

छह करोड़ 37 लाख 17 हजार से फेज-बी में होगा कार्य
उप प्रधानाचार्य आवास संग बनेंगे शिक्षकों के भी आवास
छात्र-छात्राओं को अब और बेहतर मिलेगी आवासीय सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए परिसर में बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। सवा छह करोड़ से अधिक की लागत से 96 बालक एवं 96 बालिकाओं के लिए हाॅस्टल बनेगा। यही नहीं उप प्रधानाचार्य आवास एवं शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए भी आवासों का निर्माण कराया जाएगा।
शहर के पुलिस लाइन के पास करीब तीन दशक पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की गई थी। लगभग 11 एकड़ में स्थापित विद्यालय में आवासीय सुविधा की कमी थी। छात्रावास की कमी के कारण विद्यालय में अस्सी की जगह चालीस छात्रों का ही प्रवेश हो पा रहा था। इसके चलते कई छात्रों को विद्यालय का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन

छात्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार की ओर से कुछ वर्ष पहले फेज-ए में 192 बालक एवं 96 बालिकाओं के लिए छात्रावास का निर्माण कराया गया। इसी का नतीजा रहा कि इस वर्ष विद्यालय में कक्षा-छह में अस्सी बच्चों का दाखिला लिया गया। इसी क्रम में छात्रों को और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फेज-बी में बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। छह करोड़ 37 लाख 17 हजार की लागत से दो वार्डेन आवास सहित 96 बालकों का छात्रावास तथा इसी तरह दो वार्डेन आवास सहित 96 बालिकाओं के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उप प्रधानाचार्य के आवास का भी निर्माण कराया जाना है। यही नहीं शिक्षकों एवं कर्मचारियों के आवास भी बनाए जाएंगे। इसमें शिक्षकों के रहने के लिए टाइप-तीन के 10 आवास तथा टाइप-दो के पांच आवास के साथ ही एक अतिथि गृह का भी निर्माण कराया जाएगा। निर्माण संबंधी कार्य शुरू हो गया है।
0000





इनसेट
फेज-ए में बना था प्रधानाचार्य का आवास
गाजीपुर। फेज-ए में 192 बालक एवं 96 बालिकाओं के छात्रावास का निर्माण कराया गया था। इस दौरान प्रधानाचार्य आवास तथा 14 शिक्षक एवं आठ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आवास का निर्माण हो चुका है। इसके साथ ही बालक-बालिका डाइनिंग हाल तथा किचेन का भी निर्माण कराया गया है।

0000










0000 कोट 0000
फेज-बी के तहत बालक-बालिका छात्रावास निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूरा किया जाना है। कार्यदायी संस्था टीसीआईएल है।- डा. इकरामुद्दीन सिद्दीकी, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed