फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Homes and establishments will be illuminated with indigenous garlands on Diwali

Ghazipur News: दीपावली पर स्वदेशी झालरों से जगमग होंगे घर और प्रतिष्ठान

Sat, 04 Oct 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Homes and establishments will be illuminated with indigenous garlands on Diwali
टैक्सी स्टैंड स्थित एक दुकान पर जगमगाती रंगबिरंगी झालरें। संवाद
गाजीपुर। इस बार दीपावली का पर्व खास होने वाला है। नगर का पूरा बाजार स्वदेशी झालरों व लाइटों से पटा हुआ है। पर्व को लेकर दुकानदारों ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार दीपावली पर घर व प्रतिष्ठान रंग-बिरंगी स्वदेशी झालरों से जगमग होंगे।दीपावली आने में कुछ दिन ही शेष हैं। ऐसे में दुकानदार से लेकर आमजन तक इसकी तैयारी में जुटा है। नगर के बाजार में इस बार उत्तराखंड की झालरें व लाइटें विशेष रूप से आई हुई हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने झालरों व लाइटों का पूरा रेंज स्टॉक कर लिया है। हालांकि अभी दुकानदारी में तेजी नहीं है। लेकिन, दुकानदारों का कहना है कि दीपावली का पर्व नजदीक आने पर कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। विशेष बात यह है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार झालरों व लाइटों की कीमत में कोई विशेष इजाफा नहीं हुआ है। टैरिफ विवाद के बाद देश में जिस प्रकार से स्वदेशी का माहौल बना हुआ है, उसका असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। दुकानदार भी स्वदेशी झालरों व लाइटों को मंगाए हुए हैं। नगर के टैक्सी स्टैंड स्थित झालर लाइन विक्रेता संतोष कसौधन ने बताया कि इस बार स्वदेशी झालरों का स्टॉक मंगाया गया है। दुकान स्टॉक से भरा हुआ है।
विज्ञापन

लाइटें कीमत
झरना 250-300
लड़िया 45-300
घूमने वाला बल्ब 50-200
फूल-पत्ती झालर 100-300
पाइप लाइट 150-1300
स्टार 200-250
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed