फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health ATM will get test report in ten minutes

हेल्थ एटीएम से दस मिनट में मिलेगी जांच रिपोर्ट

Fri, 11 Nov 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Health ATM will get test report in ten minutes
जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र के पास स्थापित हेल्थ एटीएम का उद्घाटन मंगलवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने किया। इससे मात्र दस मिनट में ही कई रिपोर्ट मरीज के हाथ में होगी। इस अत्याधुनिक सुविधा के बाद अब मरीजों को सामान्य जांच के लिए पैथोलॉजी केंद्र के बाहर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहीं नहीं इस एटीएम द्वारा मरीज आंखों की भी जांच आसानी से करा सकता है।
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण इलाकों से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर जांच एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से लगातार ठोस कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत ही कालेज से संबंद्ध जिला अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र के पास हेल्थ एटीएम स्थापित कराया गया। साथ ही इसका ट्रायल भी किया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद उपचार के लिए पहुंचे मरीजों ने अपने ब्लड का सैंपल देकर सामान्य जांच कराई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लगने लगी। मरीजों ने बताया कि यह एक बेहतर सुविधा है। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि एक बेहतर सुविधा मरीजों को प्रदान की जा रही है। सामान्य जांच के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में भी होगा स्थापित
गाजीपुर। जिला अस्पताल में सफलता पूर्व संचालन के बाद अब हेल्थ एटीएम जिला महिला अस्पताल में स्थापित कराया जाएगा। साथ ही ब्लाक स्तरीय सीएचसी पर भी एटीएम लगाया जाएगा। खासकर ग्रामीण इलाकों के मरीजों को अब जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

ये सभी सामान्य जांच होगी
गाजीपुर। हेल्थ एटीएम में ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में आक्सीजन की मात्रा, बाडी मास इंडेक्स, मेटाबालिक एज, बाडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि की जांच करा सकेंगे। इसमें पैथोलाजी टेस्ट भी हो सकेंगे जिसमें ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल की जांच भी हो सकेगी। साथ ही आंख की भी जांच मरीजों का आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed