{"_id":"69fb8285c8616495a009719d","slug":"headmaster-suspended-for-using-abusive-language-against-minister-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-151937-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मंत्री पर अपशब्दों का प्रयोग करना प्रधानाध्यापक को पड़ा भारी, बीएसए ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मंत्री पर अपशब्दों का प्रयोग करना प्रधानाध्यापक को पड़ा भारी, बीएसए ने किया निलंबित
Thu, 07 May 2026 10:37 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:37 AM IST
सार
Ghazipur News: मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर अपशब्दों का प्रयोग करने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया। इसके साथ ही बीएसए ने भांवरकोल के खंड शिक्षाधिकारी रविंद्र को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक पखवारे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल होने पर कंपोजिट विद्यालय गुलाल सराय के प्रधानाध्यापक आनंद यादव को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने भांवरकोल के खंड शिक्षाधिकारी रविंद्र को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक पखवारे में रिपोर्ट मांगी है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर प्रधानाध्यापक आनंद यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
वीडियो में शिक्षा क्षेत्र मरदह के कंपोजिट विद्यालय गुलाल सराय के प्रधानाध्यापक आनंद यादव प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
वायरल हुए इस वीडियो को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने गंभीरता से लिया। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक को पदेन दायित्व के निर्वहन में लापरवाही व अमर्यादित बयानबाजी करने के आरोप में निलंबित कर दिया।