फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   hangama

जीत का प्रमाण-पत्र नहीं मिलने पर जमकर किया हंगामा

Mon, 03 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
hangama
कासिमाबाद। विकासखंड के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत के अधिकांश जीते हुए उम्मीदवारों ने जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने पर निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। सोमवार की दोपहर में दर्जनों प्रत्याशी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत के प्रमाण पत्र के लिए मतगणना केंद्र पर घंटों से लाइन लगे थे। प्रमाण पत्र कई घंटे खड़ा होने के बाद नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर निर्वाचन अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी हरेंद्र विश्वकर्मा ने प्रमाण पत्र मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने पुलिस बुलाने की धमकी भी दी। ऐसे में उम्मीदवारों ने हंगामा खड़ा कर दिया और अपना प्रमाण पत्र मांगने लगे। ब्लॉक के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कहा कि सबको मंगलवार को प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। तब जाकर लोग वापस हुए। गंगौली से इमराना पत्नी सैफ असलम, अनीता जयरामपुर भगवान, मेवाती देवी होरिलपुर बरेसर, पूनम लोहवां, छोटेलाल शर्मा हसनपुर गोरा, राजेश गुप्ता सुरवत आदि ने निर्वाचन अधिकारी पर आरोप लगाया कि 11 बजे से कतार में प्रत्याशी खड़े हैं। कोई कर्मचारी और अधिकारी प्रमाण पत्र देने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से कासिमाबाद के निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed