फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Handicapped death due to bus

बस से गिरे विकलांग की मौत

Wed, 22 Mar 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Handicapped death due to bus
सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी।

विज्ञापन
सादात थाना क्षेत्र के मखदूमपुर चट्टी पर बुधवार की दोपहर यात्री बस से संदिग्ध अवस्था में गिरकर एक विकलांग युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने सैदपुर-सादात मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मुआवजा और बस का परमिट निरस्त करने का आश्वासन देकर करीब साढ़े छह बजे जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में ले लिया।


सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के रामदासपुर निवासी विकलांग संतोष सिंह (40) दोपहर में वाराणसी से चिरैयाकोट जाने वाली प्राइवेट बस में सवार होकर मखदूमपुर में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान मखदूमपुर चट्टी पर दिन में करीब ढाई बजे बस से नीचे गिर पड़ा। सर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसका मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सादात पुलिस को दी। बहरियाबाद में पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। घटना से गुस्साएं लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और दुर्घटना करने वाली बस का परमिट निरस्त करने की मांग को लेकर सैदपुर-सादात मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन



 जाम की जानकारी होते ही तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन किसी सक्षम अधिकारी और बस मालिक को घटनास्थल पर बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। इस पुलिस अधिकारी ने एसडीएम सूचना दी। सैदपुर एसडीएम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घंटों ग्रामीणों से वार्ता किया। ग्रामीणों को मृतक के परिवार वालों को मुआवजा और बस चालक एवं कंडेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद देर शाम करीब साढ़े छह बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। लोगों में यह चर्चा थी कि परिचालक से दिव्यांग संतोष सिंह की किराए को लेकर नोक-झोंक हुई थी। इस दौरान परिचालक ने उसे चलकी बस से धक्का दे दिया था। इस संबंध में एसपी सिटी केशवचंद गोस्वामी ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिचालक द्वारा दिव्यांग को धक्का देने के मामले की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed