फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Had to go abroad in the morning, died in the evening due to collision with vehicle

Ghazipur News: सुबह जाना था परदेश, शाम को वाहन के धक्के से गई जान

Wed, 05 Feb 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Had to go abroad in the morning, died in the evening due to collision with vehicle
पलहीपुर गांव के सामने मंगलवार की शाम वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन की पटरी से होकर घर जा रहे मजदूर की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गई। वह बुधवार की सुबह 10 बदे गुजरात जाने वाले थे। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

डगरहा गांव निवासी मजदूर पिंटू चौहान (26) देर शाम सात बजे घर से 400 मीटर दूर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के किनारे शौच के लिए गए थे। घर वापस आने के लिए फोरलेन की पटरी से होकर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप घायल हो गए। जबतक लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गांव के लोगों के सहयोग से परिजन घायल को सीएचसी लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मृतक पिंटू चौहान महानगरों में रहकर मजदूरी करते थे। उन्हें काम के लिए गुजरात जाना था। हादसे की जानकारी मिलते ही मां चिंता देवी और पत्नी ऊषा के रोने बिलखने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सुब्बा चौहान की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही वाहन को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed