फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Had a 20-year-old drain opened up; removed the obstruction from the path.

Ghazipur News: 20 साल पुरानी नाली खुलवाई, रास्ते से हटाया अवरोध

Tue, 06 Oct 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Had a 20-year-old drain opened up; removed the obstruction from the path.
जमसड़ा गांव नाली और सड़क से अवरोध हटाते कर्मी। स्रोत- पाठक
दुल्लहपुर। जमसड़ा गांव में करीब एक महीने से बंद पड़ी 20 साल पुरानी नाली और रास्ते में पड़े अवरोध को मंगलवार को राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में हटवाया गया। इसके साथ ही जलनिकासी और आवागमन बहाल हो गया। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध किया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद प्रशासन ने बंद नाली खुलवाई और इंटरलॉकिंग में डाली गई मिट्टी तथा पुरानी दीवार से गिरी मिट्टी हटवाई।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को प्रदीप यादव की ओर से दिए गए प्रार्थनापत्र पर उपजिलाधिकारी जखनियां के आदेश से राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर नाली खुलवाकर जलनिकासी बहाल करा दी गई। भविष्य में विवाद और जलनिकासी की समस्या से बचने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से चैंबर बनाकर पाइप डालने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed