फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gujarat Gas Leak Two youths Sonbhadra died chaos ensued bodies arrived innocent children crying

Gujarat Gas Leak : सोनभद्र के दो युवकों की भी हुई थी मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम; बिलख पड़े मासूम बच्चे

Tue, 31 Dec 2024 11:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 11:51 AM IST
सार

Gujarat Gas Leak : गुजरात के भरूच जिले के दाहेज इलाके में स्थित एक रासायनिक संयंत्र (केमिकल प्लांट) में गैस रिसाव की चपेट में आकर चार श्रमिकों की मौत हो गई थी। प्लांट में गैस का रिसाव बीती रात करीब 10 बजे हुआ था, जिसकी चपेट में आए चार कर्मचारियों की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Gujarat Gas Leak Two youths Sonbhadra died chaos ensued bodies arrived innocent children crying
युवकाें का लाश पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के भरूच स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बीती रात जहरीली गैस रिसाव से कोन कस्बे के दो युवकों की मौत हो गई थी। मंगलवार की सुबह जब दोनों के शव उनके गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन




कोन कस्बे के सुचित कुमार (40) पुत्र सुग्रीव कन्नौजिया और महेश कुमार (22) पुत्र नंदलाल गुप्ता अपने दोस्तों के साथ काम की तलाश में गुजरात गए थे। वहां वे भरूच की एक केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे थे। शनिवार रात नाइट ड्यूटी के दौरान फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे दोनों बेहोश हो गए। कंपनी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह एम्बुलेंस से दोनों के शव गांव पहुंचे, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के ग्रामीण भी शोक व्यक्त करने के लिए उनके घरों पर जमा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुचित के तीन छोटे बच्चे हैं। इसमें दो बेटे और एक बेटी है। वहीं, महेश अविवाहित था। दोनों युवकों के घर पास-पास स्थित होने के कारण पूरे इलाके में मातम छा गया। कंपनी ने तत्काल दाह-संस्कार के लिए परिजनों को बीस हजार रुपये की सहायता दी है। इसके साथ ही 15 दिनों के भीतर मृतकों के परिवार को 30-30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का आश्वासन दिया गया है। 


यह भी पढ़ें- गुजरात के भरूच में रासायनिक संयंत्र में कैसे लीक हुई जहरीली गैस? जानें अब तक क्या-क्या हुआ

इस हादसे में कुल चार युवकों की मौत हुई है, जिनमें से दो कोन कस्बे के और दो झारखंड के रहने वाले थे। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजे की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल प्रभावित परिवारों बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed