{"_id":"68fe65fabf2b513fb20faa3d","slug":"government-teacher-arrested-for-demanding-extortion-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-141295-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रंगदारी मांगने के आरोप में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रंगदारी मांगने के आरोप में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी मांगने के आरोप में एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक यशवंत कुमार सिंह नौ सितंबर को सैदपुर के कपड़ा व्यवसायी रामकुमार बरनवाल के दुकान पर कपड़ा खरीदने के बहाने पहुंचे। वहां दुकान का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। दुकानदार के मना करने पर उन्हें इनकम टैक्स में फंसाने की धमकी देते हुए रंगदारी की मांग की। दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और न्याय की गुहार लगाई। जांच में मामला सही पाई जाने पर पुलिस ने शिक्षक को को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी यशवंत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा-गहमर। कोतवाली क्षेत्र के बसुका गांव में शनिवार को मां ने अपने ही पुत्र के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि बसुका गांव निवासी वहीदा खातून ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बड़ा पुत्र आरिफ अली (सोनू) शराब पीने का आदी है, वह शराब पीकर घर आता है और मारपीट करता रहता है। मंगलवार की दोपहर नशे में घर पहुंचा और माता-पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पुत्र आरिफ अली के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन किया जा रहा है। संवाद
मारपीट के आरोप में तीन पर मुकदमा दर्ज-बरेसर। थाना क्षेत्र अलावलपुर गांव निवासी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि संतोष वर्मा ने तहरीर देकर जानकारी दी कि दरवाजे पर कार खड़ी थी। कार में खरोच आ गई थी। यही पूछने के लिए पड़ोसी बजरंगी वर्मा, कन्हैया वर्मा और नारायण वर्मा के घर चला गया। उन्होंने कुछ बताने के बजाए गाली देनी शुरू कर दी। रात करीब आठ तीनों लाठी-डंडा लेकर घर पर आए और गाली देने के साथ मारने- पीटने लगे। बचाव के लिए पहुंचे भाई चंदन वर्मा और पुत्र गणेश वर्मा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद