फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Government suspends District Basic Education Officer in ghazipur

यूपी: छात्रवृत्ति गबन और मनमानी करने पर सरकार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को किया निलंबित

Mon, 28 Jun 2021 10:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 28 Jun 2021 10:37 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा अधिकारी पर छात्रवृति गबन, अध्यापकों का स्थानांतरण करने का आरोप है। साथ ही समायोजन का कार्य विभागों के निर्देशों के विपरीत किए जाते थे।

विज्ञापन
Government suspends District Basic Education Officer in ghazipur
सस्पेंड

विस्तार

छात्रवृत्ति गबन, अध्यापकों के स्थानांतरण और समायोजन सहित कई अनियमितता के आरोप में विशेष सचिव आरवी सिंह द्वारा सोमवार की देर शाम गाजीपुर के बीएसए को निलंबित कर दिया। शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही आजमगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक को मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


विशेष सचिव आरवी सिंह ने जारी किए गए अपने पत्र में बताया है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी वण कुमार गुप्ता ने छात्रवृति गबन, अध्यापकों के स्थानांतरण और समायोजन का कार्य विभागों के निर्देशों के विपरीत किया। साथ ही शिक्षकों के सीसीएल स्वीकृति में मनमाने ढंग से कार्य करने और शिक्षा कल्प योजना को प्रभावित करने के अलावा ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान सूक्ष्म जलपान पर खर्च होने वाली धनराशि में अनियमितता की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अविष्कार अभियान को जनपद में लागू न करने, गैर संस्थान का कार्यक्रम संचालन करने और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं की कम उपस्थिति के बावजूद अभिलेख में छेड़छाड़ करके फर्जी भुगतान करने का काम किया था। यही नहीं संविदा कर्मियों के अनुपस्थित रहने के बावजूद भुगतान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय शिक्षकों को बिना ठोस कारण के निलंबित करने जैसे विभिन्न मामलों की जांच के बाद राज्यपाल द्वारा बीएसए के निलंबित करने की स्वीकृति पर कार्रवाई की गई है। निलंबन की कार्रवाई के बाद बीएसए को लखनऊ से संबंद्ध किया गया है।

डीएम एमपी सिंह ने बताया कि तमाम अनियमितता के चलते शासन की ओर से बीएसए वण कुमार गुप्ता को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed